अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- 27 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स का आक्रोश बरकरार है। सोवार को भी इंजीनियर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सरकार पर झूठे आश्वासन देने का भी आरोप लगाया। सोमवार को भी शक्ति सदन में विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की ओर से लंबे समय से 27 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग की जा रही है। सरकार की ओर से समस्याओं के निदान के लिए कई बार आश्वासन भी दिए गए, लेकिन इसके बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। इतने दिनों से हड़ताल के बावजूद सरकार मांगों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। जबकि निर्माण कार्य व आवश्यक सेवाएं प्रभाावित हो रही हैं। यहां मंडल उपाध्यक्षा लोनिवि इं. रिनी पांडे, महामंत्री इं. हिमांशु जोशी, इं. जीएस...