नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के सोमवार को आए नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर पटना की बांकीपुर सीट पर हुआ। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा का तीन दशक पुराना गढ़ ध्वस्त करते हुए नीरज सिन्हा को 19,324 मतों से हरा दिया। दतिया में कांग्रेस, मांजलपुर में भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखी। बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा के लिए सियासी रूप से काफी अहम था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नितिन नवीन के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। यह सीट वर्ष 1995 से भाजपा के कब्जे में थी। सोमवार को मतगणना के दौरान पहले राउंड से प्रशांत ने जो बढ़त बनाई, वह अंतिम तक कायम रही। प्रशांत की जीत के बाद पटना की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने खुशी का इजहार किया।...