सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क डेढ़ गुना बढ़ाया
नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए सोना-चांदी के आयात शुल्क में डेढ़ गुना बढ़ोतरी कर दी। इनका आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। यह 13 मई से प्रभावी माना जाएगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के मात्र दो दिन बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने का आग्रह किया था। इसके साथ ही प्लेटिनम पर भी शुल्क को 6.4 से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत किया गया है। वहीं, सोने-चांदी डोर, सिक्कों और ज्वेलरी से जुड़े अन्य उत्पादों पर भी शुल्क में बदलाव किया गया है। सरकार का यह कदम सिर्फ टैक्स बढ़ाने तक सीमित नहीं माना जा रहा। इसे देश की आर्थिक सुरक्षा और विदेशी मुद्रा बचाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है。 यह भी पढ़ें- आयात शुल्क ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.