चमोली, दिसम्बर 19 -- बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश और मैदानी इलाकों से भालू, गुलदार, बाघ जैसे हिंसक वन्य जीवों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बंदर और लंगूर छोड़े जा रहे हैं। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में मानव जीवन और मवेशियों पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। विधायक बुटोला ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हिंसक वन्य जीवों के बढ़ते हमलों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी नीति और ठोस कार्रवाई की मांग की है। चमोली जिले में भालुओं के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए विधायक ने कहा कि वन्य जीव अब गांवों से लेकर नगर क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को पोखरी क्षेत्र के प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.