बांका, जनवरी 11 -- बांका, निज संवाददाता। देश के सदन में मनरेगा यानि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर बीबी जी राम जी किए जाने को लेकर शनिवार को बांका में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कंचना सिंह की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। मौके पर कांग्रेस के इबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित ने कहा कि यह सरकार जो केवल योजनाओं का नाम बदलना जानती है,वो अब मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का भी खेल शुरू कर दिया है। पहले जो मनरेगा मजदूरों को साल में न्यूनतम 100 दिन रोजगार देने की कानूनी गारंटी देती थी,उसे अब खत्म कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष कंचना सिंह ने कहा कि यह सरकार लोकप्रिय है और लंबे समय से सत्ता में है, इसके वाबजूद केवल विकास के बदले विनाश करने पर उतारू है। इसलिए मजदूरों को जो न्यूनतम मजदूरी का हक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.