सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : अजीत सिंह पाल
कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' का शुभारंभ किया गया। वहीं रक्षाबंधन पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ईको पार्क में देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल, डीएम कपिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहाकि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन पर 27 अगस्त को प्रात: छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.