सरकार ने बढ़ाया गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य
अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनन्जय सिंह ने बताया कि सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये बढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष (2025-26) में यह मूल्य 2,425 प्रति क्विंटल था। उन्होंने बताया कि जनपद में जिलाधिकारी द्वारा 68 गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 23, पीसीयू के 11, यूपीएसएस के नौ मण्डी समिति के तीन तथा भाखानि के चार केन्द्र संचालित हैं। चार मई तक 2150 किसानों से 8662.377 मीटन (44.42 प्रतिशत) खरीद की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.