नई दिल्ली, जुलाई 3 -- चाइनीज ऐप BAT-BMS ने भारत के ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर रखा था। अब राहत की बात यह है कि भारत सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐप पर बैन लगा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने दूर से ई-रिक्शा बंद करने वाले दो चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। MeitY के सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने 3 जुलाई को CII के एक इवेंट में बताया कि ई-रिक्शा को दूर से ही बंद करने से जुड़े दो ऐप्स को हटा दिया गया है। सरकार ने चीनी बैटरी ऐप्स BAT-BMS और Epoch Li-ion की जांच की, क्योंकि ई-रिक्शा को बंद करने वाले प्रैंक वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हुई थीं। इन ऐप्स को अब ऐप स्टोर और प्ले स्टोर दोनों ही जगह से हटा दिया गया है।वायरल हो रहे थे प्रैंक वीडियो BAT-BMS ऐप तब जांच के दायरे में आया जब वायरल वीडियो में लोगों को ब्लूटू...