सरकार ने बेउर में पकड़ी भारी गड़बड़ी, जेल सुपरिटेंडेंट नीरज झा समेत कई अफसर सस्पेंड
पटना, जून 23 -- Beur Jail: सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार के प्रमुख केंद्रीय कारागार बेउर जेल के प्रबंधन और प्रशासन में अनियमितता मिलने के बाद जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मंगलवार को गृह विभाग के तहत संचालित कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने बेउर जेल में विभिन्न अनियमितताओं के आधार पर कारा अधीक्षक नीरज को निलंबित किया है। जेल सुपरिटेंडेंट के अलावा एक कारा उपाधीक्षक, चार सहायक अधीक्षक और दो हवलदार को भी इसी मामले में सस्पेंड किया गया है। दो प्रोग्रामर की सेवा भी वापस कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार सरकार के निर्देश पर कारा मुख्यालय ने यह कारवाई की है। जेल डीआईजी राजीव कुमार को फिलहाल बेउर जेल का प्रभार दिया गया है। जेल विभाग और जिला प्रशासन ने 20 जून को बेउर जेल में छापा मारा था, जिस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.