नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- केंद्र सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन योजनाओं में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। सरकार ने कई योजनाओं के नाम बदलने के साथ दिव्यांग पेंशन के लिए पात्रता के नियमों में भी छूट दी है। अब दिव्यांगता की न्यूनतम सीमा 80 फीसदी से घटाकर 40 फीसदी करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने इन योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने के लिए Rs.53,428 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन बदलावों से किन लोगों को फायदा मिल सकता है और पेंशन पाने वालों के लिए नए नियम क्या होंगे-- क्या है डिटेल- समझें बता दें कि हाल ही में हुए कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग लोगों को आर्थिक मदद देने वाली सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब...