नई दिल्ली, जून 25 -- केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन करते हुए पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की है। इसके तहत 36 पृष्ठों वाले सामान्य नए पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। नए नियम एक जुलाई 2026 से लागू होंगे। विदेश मंत्रालय ने 20 जून की इस अधिसूचना को गुरुवार को प्रकाशित किया। इसके अनुसार 36 पृष्ठों वाले सामान्य नए पासपोर्ट या उसके पुनः जारी कराने के लिए अब सामान्य शुल्क 2500 रुपये होगा, जबकि तत्काल श्रेणी में इसी प्रकार के पासपोर्ट के लिए पांच हजार रुपये देने होंगे। इसी तरह 60 पृष्ठों वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य आवेदन शुल्क दो हजार रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाने के लिए भी ढीली करनी होगी जेब वहीं तत्काल श्रेणी में...