सरकार ने नशा मुक्ति के लिए डिजिटल मोर्चें पर जंग तेज की
नई दिल्ली, जून 25 -- केंद्र सरकार ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जमीन के साथ डिजिटल मोर्चे पर जंग तेज कर दी है। सरकार के नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत लॉन्च किए गए नए डिजिटल टूल्स को देश के युवाओं का खासा समर्थन मिल रहा है। विकसित भारत की पहचान थीम पर आधारित अभियान में सरकार ने इस बार तकनीक को सबसे बड़ा हथियार बनाया है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा लॉन्च किए गए नशा मुक्ति मित्र (एनएमएम) व्यक्तिगत डैशबोर्ड और क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर) कोड आधारित पंजीकरण प्रणाली ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वयंसेवकों को एक मजबूत डिजिटल पहचान दी है। इसके मदद से देश भर के तकनीकी जानकार युवा न केवल अपनी दैनिक जागरूकता गतिविधियों को ट्रैक कर पा रहे हैं, बल्कि रियल-टाइम में अपनी आउटरीच रिपोर्ट भी साझा कर रहे हैं। सामाजिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.