देवघर, सितम्बर 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा शुक्रवार को शिवलोक परिसर से देवघर समाहरणालय तक जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में छात्रों के समर्थन में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों पर हुए एफआईआर को वापस लेने एवं सीबीआई जांच को लेकर ज्ञापन डीडीसी को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में भाजपा का जिला मुख्यालय के समीप प्रदर्शनरैली का नेतृत्व आक्रोश रैली में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री सह प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास वं देवघर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक मौजूद रहे। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वर्तमान ठगबंधन की सरकार ने अब हर सीमा को लांघ कर छात्रों को बुरी तरीक़े से ठगने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- परीक्षा में धांधली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: भाजपासरकार पर आर...