लखनऊ, दिसम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में किसानों की बदहाली बढ़ती जा रही है। कहने को यहां डबल इंजन की सरकार है, विकास के बड़े-बड़े दावे हैं, लेकिन हकीकत में सब हवा-हवाई नजर आता है। किसानों के नाम पर जो वादे सरकार ने किए वे कभी पूरे नहीं किए। नतीजतन उसकी दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। महंगाई की मार और कर्ज के दबाव में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भाजपा सरकार ने यही उपहार किसानों को दिया है। अखिलेश ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों को राहत देने के नाम पर हर हाल में परेशानी दी है। किसानों को जब खाद, बीज चाहिए, तब भाजपा सरकार में उसका संकट भारी हुआ है। यूरिया और खाद के लिए किसान मारा-मारा फिर र...