नई दिल्ली, जून 29 -- भारत में 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल खरीदने को लेकर एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने उन अस्थायी प्रतिबंधों को हटा दिया है, जिनके तहत बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं (Commercial Buyers) की खुदरा पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद पर सीमा तय की गई थी। अब ट्रांसपोर्ट कंपनियां, फैक्ट्रियां, उद्योग और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ता पहले की तरह बिना किसी मात्रा सीमा के सीधे पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीद सकेंगे। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब पश्चिम एशिया (Middle East) में कई महीनों तक चले तनाव के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और भारत में ईंधन की उपलब्धता भी पहले से बेहतर हो गई है। यह भी पढ़ें- कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर आज 3% लुढ़का, नोमुरा और जेफरीज हैं बुलिश यह भी पढ़ें- एक ही दिन में 1...