रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल सोमवार को बापूग्राम क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सभा कर उन्हें कांग्रेस के हरवक्त साथ होने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार लोगों की मदद की बजाय उन्हें डराने का काम कर रही है। इसे अत्याचार बताते हुए उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजने का भी आरोप लगाया। सोमवार दोपहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने बापूग्राम व आसपास क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की। इसके बाद ऋषिकेश कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कैलास चंद्र भट्ट से वार्ता की। मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, तो सरकार उस आदेश के बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति का आकलन कर सकती थी। कोर्ट के आदेश को सही तरीके से स्थानीय लोगों को समझाकर सहमति का प्रयास भी किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.