पटना, सितम्बर 2 -- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि राज्य सरकार अत्याधुनिक सुविधाएं दे रही हैं, विद्यार्थी लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें। उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करें। अपने सपनों को साकार करें। मंत्री रमा निषाद ने बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों यह संदेश दिया। इसके पहले उन्होंने कंकड़बाग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में जननायक कर्पूरी ठाकुर सिविल सर्विसेज, आईआईटी-जेईई एवं नीट कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर जननायक पुस्तकालय एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र के तहत संचालित होगा। मौके पर मंत्री ने विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही विभागीय पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग ...