झांसी, मई 17 -- झांसी। यदि गोशाला से गौवंश लेकर घर में किसान पालेंगे तो उनको प्रति गौवंश 1500 रुपए मिलेगा। इस योजना के लिए अब तक करीब 22 हजार से अधिक किसानों के घरों तक पहुंच चुके है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 गौवंश को ही पाल सकेगा। ऐसे में 6 हजार रुपए माह तक मिल सकेगा। निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के मकसद से शुरू की गई योगी सरकार की मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना झांसी मंडल में गोवंश संरक्षण में काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से झांसी मंडल के तीनों जिलों जालौन, ललितपुर और झांसी में 22,104 निराश्रित गोवंश पशुपालकों के सुपुर्द करके संरक्षित किये गए हैं। यह भी पढ़ें- सरकार दे रही गोवंश पालने को 1500 रुपये प्रति माह योजना के माध्यम से पशुपालकों को प्रति गोवंश 1500 रूपये प्रतिमाह का आर्थिक मदद प्रदान किया ...