प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। शीत गृह हादसे को हृदयविदारक घटना बताते हुए समाजवादी पार्टी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर निर्देश मिलने पर मृतकों के परिजनों व घायलों से संपर्क करके उनके बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...