सरकार दरवाजे पर पहुंची है, आवेदन जमा करना आपका कर्तव्य : मंत्री
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- औराई, एसं। पिछड़ा, आतिपिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री सह औराई विधायक रामा निषाद ने कहा कि सरकार आपके दरवाजे पहुंची हुई है। आपका कर्तव्य बनता है कि समस्या संबंधी आवेदन लेकर जन कल्याण शिविर में पहुंचें। 30 दिनों के अंदर समाधान होगा। वे बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दौरान बोल रही थीं। इससे पहले शिविर के दूसरे दिन बुधवार को 208 आवेदन आए। बीडीओ रजनीश शंकर झा ने बताया कि 171 आवेदनों का निबटारा किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर 18 जून को शाम 5:00 बजे तक लगा रहेगा। सहयोग शिविर में सीओ गौतम कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, पीओ, बीपीआरओ मनोज कुमार, बिजली विभाग के जेई ललन कुमार, संतोष रजक, डॉ. नेयाज समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।इधर, यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.