हजारीबाग, मार्च 7 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक शनिवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता नन्हकू महतो एवं संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के साथ भेदभाव कर रही है। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सभी लोगों ने अपनी महती भूमिका निभाई है। जिसके फलस्वरूप आज झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है। आज आंदोलनकारियों के लिए दो पैमाना निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें आंदोलन के दौरान जेल जाने की बाध्यता आवश्यक की गई है। मोर्चा की मांग है कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की बाध्यता को अविलंब समाप्त करे और सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन सुविधा एवं उचित मान-...