उरई, जनवरी 24 -- उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जालौन पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई के लिए एसपी कार्यालय के नए एवं उच्चीकृत भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद उसका विधिवत शुभारंभ किया गया। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरी और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सुविधाओं और कानून व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। इसी दिशा में पुलिस विभाग को मजबूत करते हुए जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए पुलिस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अब फरियादियों ...