महोबा, मार्च 29 -- खन्ना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बेटियों की शादी के लिए मंहगे गेस्ठ हाउस करने से राहत मिलेगी। ग्राम पंचायत में जिले के इकलौते उत्सव भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है। जिले का इकलौता उत्सव भवन खन्ना में बन रहा है। ग्राम पंचायत के द्वारा भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन सहित अन्य प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना है। रविवार को भूमि पूजन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि उत्सव भवन का गरीबों को लाभ मिलेगा। उत्सव भवन में मांगलिक कार्यक्रमों को कराने के लिए सभी सुविधाएं मिलेगी। पंचायत के द्वारा इसका संचालन किया जाएग...