चाईबासा, जनवरी 2 -- चाईबासा, संवाददाता। खरीफ के इस वर्तमान मौसम में किसानों से धान अधिप्राप्ति (खरीद) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाटगम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सालखु हेंब्रम ने प्रखंड कार्यालय परिसर से 'जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों से 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से प्रखंड के सभी गांवों के कृषकों को सरकारी खरीद प्रक्रिया और केंद्रों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे बिचौलियों के झांसे में आकर कम कीमत पर अपनी फसल न बेचें। सरकार को धान बेचने से किसानों को उचित मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वे बेहतर ढंग से खेती कर सकेंगे। जागरूकता रथ रवानगी के इस कार्यक...