पटना, मार्च 11 -- पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य सहित सरकार के अन्य कार्य विभागों में काम करने वाले संवेदक सरकार को जीएसटी नहीं दे रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष समाप्त होता देख अब सरकार ने संवेदकों से जीएसटी वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। दरअसल मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागीय प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा था कि कार्य संवेदकों व आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान के पूर्व जीएसटी अधिनियम के तहत अद्यतन विवरणी दाखिला कराएं। वाणिज्य कर विभाग की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया कि जीएसटी के तहत कार्य संवेदकों द्वारा किया गया कर भुगतान राजस्व संग्रहण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। लेकिन समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि सरकार से भुगतान प्राप्त होने के बावजूद संवेदक मासिक जीएसटी का भुगतान नहीं कर रहे हैं।चूंकि जीएसटी प्रणाली में करदाताओं ...