कानपुर, जून 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की मासिक बैठक रविवार को नवीन मार्केट कार्यालय में हुई। नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों से कहा कि टोली बनाकर अखिलेश यादव के किए गए कार्यों को व्यापारियों तक पहुंचाइये। व्यापार चौपट हो गया है लेकिन सरकार के कान में जू नहीं रेंगती। सरकार को सिर्फ बड़ा व्यापारी दिखता है। छोटे व्यापारियों की परवाह नहीं है। यहां सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद, उपाध्यक्ष मिंटू यादव, रजत मिश्रा, महासचिव जफरुल हसन, काले खान, मोहम्मद परवेज, मुबारक, सचिन सिंह, अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश शुक्ला, मोहम्मद सागीर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों की आवाज बनेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...