नई दिल्ली, मार्च 5 -- यूपी के कानपुर में शेल (कागज पर कंपनी) कंपनियां बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले शातिर खिलाड़ी निकले। क्राइम ब्रांच की जांच में आया है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों पर शेल कंपनियां बनाईं और उनके नाम पर खाते खोलकर करोड़ों रुपये इधर से उधर घुमाया। उसके बाद आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ले लिया। जांच में सामने आया है कि जिन 12 फर्मों से करीब 100 करोड़ रुपये पार्वती इंटरप्राइजेज में भेजे गए, उनमें से शिवांश इंटरप्राइजेज को छोड़कर सभी शेल कंपनियां हैं। रुद्रा इंटरप्राइजेज में जहां महज 4 दिनों में 1.50 करोड़ रुपये आया, वहीं पार्वती इंटरप्राइजेज में 117 करोड़ रुपये करीब पांच माह में आए और निकाले गए। क्राइम ब्रांच अब बैंकों के खुलने का इंतजार कर रही है। डिटेल मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नजीराबाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.