सरकार के 88 करोड़ खर्च फिर विश्वविद्यालय प्राइवेट क्यों? जौहर यूनिवर्सिटी के जांच अधिकारी ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- विपिन कुमार शर्मा, रामपुर धोखाधड़ी में जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से लेकर जौहर यूनिवर्सिटी तक के तमाम मामलों की जांच करने वाले अफसर ने 'एफबी बम' फोड़कर खलबली मचा दी है। फेसबुक पर उन्होंने लिखा है कि जब अधिकांश जमीन सरकारी है, शासन के खजाने से 8831.66 लाख खर्च हुए हैं फिर यूनिवर्सिटी प्राइवेट क्यों? सुझाव दिया है कि किसी व्यक्ति विशेष के कब्जे में ऐसा विश्वविद्यालय रखने के बजाय एएमयू और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की तरह इसे भी राष्ट्र को समर्पित कर देना चाहिए। आजम और जौहर विवि के जब तमाम मामलों की तत्कालीन जिलाधिकारी जांच करा रहे थे तब रामपुर के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता उन जांच कमेटियों के अध्यक्ष हुआ करते थे। यानी उनके ही नेतृत्व में तमाम जांचें हुईं, जिनके आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.