हापुड़, जून 15 -- सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में अब लगातार तीन दिन स्वास्थ्य मेले लगेंगे। रविवार को पहले दिन 30 सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य मेले लगाये गए। इनमें 934 मरीजों को इलाज मिला और 15 आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाए गए। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिसके मद्देनजर अब शासन के आदेश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 16 जून तक स्वास्थ्य मेले लगाये जाएंगे। रविवार को पहले दिन संडे में 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले लगे। इसमें सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक विभिन्न बीमारियों के 934 मरीजों को उपचार मिला। मेले में सबसे अधिक बुखार के मरीज रहे। मेले में 15 आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाये गए हैं। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि 14 से 16 जून तक जिले में स्वास्थ्य मेले लगाये जाएंगे। रविवार को स्वास्...