समस्तीपुर, जुलाई 25 -- विभूतिपुर। बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर नई सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार ओर आगामी कार्य योजना के लिए शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सूचना एवं जन संपर्क विभाग प्रसारित मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का लाइव टेलीकास्ट को देखा। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार, सुपरवाइजर (एलएस), बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुशवाहा रामचन्द्र महतो, मनोज कुमार, गणमान्य व्यक्ति और जीविका दीदी उपस्थित थी। यह भी पढ़ें- सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गया जी में 500 भूमि...