बेगुसराय, अगस्त 3 -- बलिया, एक संवाददाता। सफाई कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। सफाईकर्मियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय के सामने सोमवार को भी धरना प्रदर्शन किया। भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, ऐक्टू जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा, सफाईकर्मी ऐक्टू नेता इन्द्रदेव राम, एहतेशाम अहमद, छात्र नेता आईसा के विशाल ने संबोधित किया। भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा डेहरी के कार्यपालक विमल कुमार की हत्या घोर निंदनीय और बहुत ही शर्मनाक है। इसकी न्यायिक जांच कर कार्रवाई की जाए और बतौर मुआवजा दो करोड़ रुपए पीड़ित परिवार को दिया जाए। बेगूसराय में दूध व्यवसायी विनोद कुमार यादव को शराब माफियाओं ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- बीहट नगर परिषद में कामकाज रहा दिनभर ठप सम्राट सरकार और प्रशासन भूमाफिया, शराब माफिया अपराधि...