सहारनपुर, मार्च 29 -- देवबंद। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा शासित राज्यों में धर्मवाद की राजनीति कर दोहरे मापदंड अपना रही है। कहा सरकार कहती है कि सड़क चलने के लिए होती है, इसलिए इस पर कोई धार्मिक कार्य नहीं होने दिए जाएंगे। मौलाना मदनी ने कहा कि वह सारे कार्य सड़कों पर कर रहे हैं जबकि दूसरी तरफ पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए समान होने चाहिए। कहा कि सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए लेकिन दूसरे धार्मिक कार्य भी सड़कों पर नहीं होने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.