सरकार के प्रयास से बिहार में विकास को बढ़ावा मिला
दरभंगा, मार्च 27 -- कमतौल। अहिल्यास्थान चैत्र रामनवमी मेले का उद्घाटन गुरुवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक जीवेश कुमार, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल समेत अन्य अतिथियों ने किया। विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि अहिल्यास्थान श्रीराम मंदिर का जीर्णोद्धार 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इसके लिए दो बार टेंडर निकाला जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठेकेदार चयनित नहीं हो सका है। उन्होंने जल्द ही कार्य शुरू कराने का भरोसा जताया। वहीं विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि सरकार के प्रयास से बिहार में विकास व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता व भाईचारा बढ़ाते हैं । मौके पर सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन, बीडीओ मनोज कुमार, न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.