गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को कविनगर स्थित जानकी भवन में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाधिकारी, महापौर और विधायक ने विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं को लाभ दिया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से लाइव लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सरकार उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के नौ वर्ष के रूप में मना रही है। इन वर्षों में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखा है। प्रदेश भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन गया है।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सुधार हुए हैं। शिक्षा के क्षे...