दरभंगा, सितम्बर 9 -- अलीनगर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बारे में रविवार को भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में जानकारी दी। भाजपा दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कुर्सो में बैठक कर सेविकाओं व सहायिकाओं को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सराहना की। मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी लालकांत झा, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम झा, रिंकू देवी, सेविका किरण देवी, अमरनाथ झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...