बागेश्वर, मार्च 9 -- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि ऊर्जा निगम सरकार के दबाव में चल रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उनके मीटरों को खपा रहा है। जिले के उपभोक्ताओं को हर महीने बढ़े हुए बिल मिल रहे हैं, जबकि उच्च हिमालयी जिलों में बिजली के 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। इसका लाभ मिलने के बजाए उन्हें नुकसान हो रहा है। कपकोट मार्ग में आयोजित पत्रकार वार्ता ने उन्होंने कहा कि आज हर किसी का एक बल्ब जलाने वालों का पांच से 18 हजार का बिल आ रहा है। बड़े हुए बिजली के बिलों से लोग परेशान हैं, लेकिन रसूखदारों के बिल कम आ रहे हैं। आम आदमी बिलों को ठीक कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। नियमानुसार उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल देने का प्रावधान है। 100 यूनिट तक की बिजली में 50 प्रतिशत सब्सिडी भी है, लेकिन विभाग ...