सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे राज्य आंदोलनकारी
रिषिकेष, सितम्बर 30 -- ऋषिकेश, संवाददाता। राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं के समाधान नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सहित अन्य मांगे की। चेताया कि मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश स्थित राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में लेट लतीफी सरकार द्वारा की जा रही है। बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जिन शहीदों की कुर्बानियों और संघर्षों से इस राज्य का निर्माण हुआ है, उन्हें राज्य गठन के 26 साल बाद भी उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में शराब माफिया, भूमाफिया एवं खनन माफिया को पनाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.