फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। दशकों से हक की लड़ाई में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरकार के वादा खिलाफी का शिकार है। बाल विकास परियोजना संचालन का आधार कार्यकत्री मानदेय समेत मूलभूत समस्याओं से जूझती आ रही है। हाईकमान के आदेश पर कार्यकत्रियों ने धरना और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। नहर कॉलोनी में आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुई। पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु की देखभाल जैसे कार्य के बावजूद सुविधाओं से दूर है। कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन में सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतनमान, निधि, पेंशन, महंगाई भत्ता, कोरोना काल से अब तक सेवानिवृत्त को पेंशन, आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका और सहायिका से कार्यकत्री पर पदोन्नति की मांग रखी। पोषण ट्रैकर के ऑनलाइन काम के लिए फाइव जी फोन, र...