खगडि़या, जून 20 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी ट्रायसम भवन में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को जिला पंचायती संसाधन केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को ग्रामीण विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- नियोजित कार्यप्रणाली से हासिल होगा समावेशी विकास का लक्...