भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। लंबे समय से चल रहे विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने सोमवार को स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने का ऐलान किया। जानकारी के बाद कालीन नगरी के लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना की। कहा कि इससे गरीबों, बुनकरों, मजदूरों, कालीन कारोबारियों समेत समाज का हर तबका लाभांवित होगा। बता दें कि स्मार्ट मीटर योजना गत माह 13 मार्च से जिले में शुरू की गई थी। एक माह में बिजली विभाग ने करीब एक लाख दो हजार पांच सौ स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया था। हालांकि भारी विरोध के बाद गत माह 16 अप्रैल के बाद मीटर लगाना बंद करने का दावा विभाग कर रहा था। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर बना 'झटका मीटर', अब रोक से मिली राहत की सांस अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि जिले में कुल दो लाख 48 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से एक लाख दो हजार के यहां स्मार्...