नई दिल्ली, जुलाई 16 -- इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ (Dixon Technologies) के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 7% से अधिक चढ़ गया। इस उछाल की सबसे बड़ी वजह केंद्र सरकार द्वारा Rs.62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी देना और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज हाउस HSBC का कंपनी पर भरोसा जताना है। HSBC ने डिक्सन टेक की रेटिंग को 'Hold' से बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है और शेयर का टारगेट प्राइस भी Rs.12,000 से बढ़ाकर Rs.16,000 कर दिया है, यानी मौजूदा स्तर से भी शेयर में करीब 17% की संभावित तेजी की उम्मीद जताई गई है। यह भी पढ़ें- इस बैंक ने बेचे 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, अचानक 6% से ज्यादा उछला भाव दिलचस्प बात यह है कि लगातार दूसरे दिन किसी बड़...