नई दिल्ली, अगस्त 6 -- रेल माल ढुलाई (Rail Freight) सेक्टर में सरकार ने एक बड़ा सुधार किया है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। गुरुवार को ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) के शेयरों में करीब 13% की तेज बढ़त दर्ज की गई। इसकी वजह केंद्र सरकार का वह फैसला है, जिसके तहत अब CTOs (Container Train Operators) को पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क पर कंटेनर ट्रेन चलाने के लिए अलग-अलग रूट का लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। अब एक ही ऑल इंडिया लाइसेंस के जरिए देशभर में कंटेनर ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे कारोबार करना आसान होगा, निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी और रेलवे के जरिए माल ढुलाई को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक ऊपर खुला, निफ्टी की ग्रीन ओपनिंग यह भी पढ़े...