नई दिल्ली, मार्च 12 -- LPG shortage: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से भारत समेत दुनिया भर के देशों में एलपीजी और तेल का संकट गहराने की आशंका बन रही है। कई शहरों से एलपीजी के महंगे होने और उपलब्धता की कमी की खबरें आ रही हैं। ऐसे में एक और विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को संसद में एलपीजी की कमी की खबरों पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद एक ऐसा मंच है, जहां पर जनता को भरोसा दिलाने और ऐसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने की जरूरत होती है। कांग्रेस सांसद ने एलपीजी की कमी के मुद्दे पर सरकार की तरफ से खुलकर बयान दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी मामला है, सरकार को संसद के जरिए जनता के सामने रखना चाहिए, जनता को भरोसे में लेना चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि सरकार केवल अपनी मर्जी से ...