बिहारशरीफ, मई 27 -- सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : प्रो. राजेन्द्र शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों व सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के कई जिलों का दौरा किया। उनके भ्रमण कार्यक्रम में बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा शामिल रहा। दौरे से लौटने के बाद शेखपुरा में संवाददाता सम्मेलन में प्रो. यादव ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के प्रतीक हैं। उन्होंने बिहार को अंधकार से निकालकर विकास और नई पहचान देने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- विकास के शिखर पर पहुंचेगा बिहार: अंजुम आरा उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर ...