गिरडीह, अप्रैल 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को सहायक अध्यापकों के बीच सरकार की वादा खिलाफी को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रखंड अध्यक्ष दीपक पांडेय एवं सचिव मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में आंकलन पास एवं प्रशिक्षित सहायक संगठन की एक बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से 18 अप्रैल को रांची के लिए कूच करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि वहां मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेगें। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने से नाराजगी बढ़ रही है। इसके पूर्व 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी संकुलों में एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.