मधुबनी, नवम्बर 26 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। बिलट सिंह जनता बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय खजौली में बुधवार को नामांकित 9वीं से 12वीं कक्षा की 750 छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण समारोहपूर्वक किया गया। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई इन किटों में स्कूल बैग, कॉपी-कलम सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री शामिल थी। कार्यक्रम का नेतृत्व राजकीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक अबरार अहमद ने किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के शिक्षा प्रेमी सदस्य कुंदन सिंह ने स्कूल बैग वितरण कर किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक अबरार अहमद को 2024 में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य हेतु प्राप्त राजकीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार को लेकर मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग और अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.