हरिद्वार, फरवरी 9 -- शिवालिक नगर के पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने सोमवार को रानीपुर विधानसभा के औरंगाबाद गांव में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसानों और श्रमिकों को रोजगार और आजीविका से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की नींव जैसा है। सोमवार को आयोजित चौपाल में शर्मा ने ग्रामीणों के साथ रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और किसान श्रमिक कल्याण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वीबीजीरामजी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। इससे आत्मनिर्भर ग्राम, समृद्ध किसान और सशक्त श्रमिक का संकल्प साकार होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, महामंत्री सौरभ चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि सिंह, अरुण चौहान, दिशांत चौहान, शशांक चौहान, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.