रांची, जून 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव व प्रवक्ता विनोद पाण्डेय के गुरुवार को तोरपा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिमडेगा से रांची लौटने के क्रम में वे कुछ देर के लिए तोरपा में रुके थे। विधायक सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विनोद पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं। जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहें। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिशिर तोपनो, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव जोल...