फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। सायबर अपराध, कानून, घरेलू हिंसा को लेकर जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर दिये गये। बताया गया कि कहीं कोई दिक्कत हो तो बतायें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूटी रेली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...