गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को विकास भवन स्थित ऑडोटोरियम में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधान सभा सदस्य विशाल सिंह चचल ने कहा कि जनपद कृषि प्रधान जनपद है। 98 प्रतिशत भू-भाग कृषि पर ही निर्भर है। ऐसे में नव चयनित सहायिकाएं सरकार की लाभ परक योजनाओं का लोगों तक पहुंचाएं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि सभी चयनित सहायिकाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा पोषण अभियान को सफल बनाएंगी। उन्होंने बताया कि 16 विकास खण्डों एवं शहर में कुल 17 बाल विकास परियोजनाओं में 4127 ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष कुल रिक्त 1352 पदों पर विज्ञप्ति निर्गत किया गया था। जिसके क्रम में 1328 सहायिकाओं का चयन किया गया है। इ...